20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

पुणे पुलिस ने एआर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट को बीच में रोका, खफा हुए फैंस

पुणे, 1 मई | पुणे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के एक मेगा-कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया, जिससे हजारों दर्शक और फैंस निराश हो गए। घटना रविवार देर रात की है। यह शो राजबहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर स्थल पर आयोजित किया गया था, जिसमें कई हजारों फैंस रहमान के टॉप ट्यून्स पर झूमने आए थे।

रात 10 बजे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आयोजकों को शो को तुरंत रोकने का आदेश दिया क्योंकि यह अनुमेय समय सीमा से अधिक था।

रहमान अपना सुपरहिट नंबर, चल छैया, छैंया गा रहे थे, इस दौरान एक पुलिस वाला सीधे उनके पास गया और घड़ी की ओर इशारा करत ेहुए शो को खत्म करने के लिए बोला।

लेकिन म्यूजिशियन ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर कॉन्सर्ट जारी रखा, नाराज अधिकारी उनमें से एक के पास गया और चेतावनी दी कि अगर वे खत्म नहीं करते हैं, तो वे सख्त एक्शन लेंगे।

अपनी ओर से, रहमान – जिन्होंने ‘रोजा’ (1992) में अपनी शानदार धुनों के साथ प्रसिद्धि हासिल की, खुद मंच से हट गए और बिना कोई उपद्रव या टिप्पणी किए चुपचाप चले गए।

भीड़ अपनी नाराजगी जताती रही, लेकिन म्यूजिक कॉन्सर्ट समाप्त हो चुका था।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment