25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मिस्ट एंड मिसेज माही की शूटिंग हुई पूरी, बड़े पर्दे पर फिर जमेगी जान्हवी-राजकुमार राव की जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं। वह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं। रविवार (30 अप्रैल) को इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। इस बात की जानकारी खुद जान्हवी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इट्स ए रैप प्त मिस्टर एंड मिसेज माही। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। वहीं, इसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म जान्हवी के साथ राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं। दोनं की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही स्क्रीन साझा कर चुके हैं।इससे पहले जान्हवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें उन्हें फिल्म में अपनी भूमिका के लिए क्रिकेट ग्राउंड ट्रेनिंग पर देखा जा गया था।बता दें कि यह पहला मौका है जब राजकुमार धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकारों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, इसके आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी सामने नहीं आई है। जान्हवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही बवाल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वरुण धवन मेल लीड में हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ उनकी आगामी फिल्म एनटीआर 30 में अभिनय करती दिखने वाली हैं।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading