21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन 2 का दुनिया भर में बजा डंका, चार दिन में 200 करोड़ के पार हुई फिल्म

हिस्टोरिकल ड्रामा पोन्नियिनÓ सेल्वन 2Ó को 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. अपने पहले पार्ट की तरह ही पीएस 2Ó को भी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. इसी के साथ पोन्नियिनÓ सेल्वन 2Ó ने अपनी रिलीज के चार दिनों के भीतर वर्ल्ड वाइड कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म बताई जा रही पोन्नियिन सेलवन 2Ó को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से शानदार रिव्यू मिला.यूं कहिए कि दर्शकों ने इसे पार्ट 1 से ज्यादा पसंद किया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस सीक्वल में इमोशनल कनेक्ट ज्यादा है. फिल्म रिलीज के बाद से दुनियाभर में धमाल मचा रही है और वर्ल्ड वाइड वॉक्स ऑफिस पर भी इसने मैजिकल 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.रिपोर्ट के मुताबिक पीएस-2 को दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगाने में 4 दिन लगे हैं, जबकि पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई पहली फिल्म पीएस’ को इस माइल्स स्टोन को पार करने में 3 दिन लगे थे पीएस-2 का 4-दिन का कुल कलेक्शन लगभग 210 करोड़ (120 करोड़ घरेलू + 90 करोड़ विदेशी) होना चाहिए जो पीएस’ के पहले तीन दिनों की कमाई थी.पोन्नियन सेल्वन 2Ó शानदार कमाई कर रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ कमाए थे. वही दूसरे दिन फिल्म की कमाई 26.2 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन फिल्म ने 30.3 करोड़ का बिजनेस किया और चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 24.52 करोड़ रुपये बटोरे. इसी के साथ पीरियड सागा की कुल कमाई 100 करोड़ से ज्यादा यानी 105.02 करोड़ रुपये हो गई है.पोन्नियिन सेल्वन 2Ó की स्टार कास्ट की बात करें तो पोन्नियिन सेल्वन 2Ó में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं.

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading