31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर प्रारंभ



पहले दिन 30 हजार 531 आवेदनों का हुआ निराकरण
जबलपुर। राज्य एवं केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने आज सोमवार से जिले के सभी सात जनपद पंचायत मुख्यालय एवं नगर निगम जबलपुर सहित सभी नगरीय निकायों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों की शुरूआत हुई।

जनकल्‍याण शिविरों के पहले दिन आम नागरिकों से कुल 34 हजार 877 आवेदन प्राप्‍त हुए और इनमें से 30 हजार 531 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनपद पंचायत मुख्‍यालयों एवं नगरीय निकायों में जनकल्‍याण शिविरों का 17 जून के महाराणा प्रताप जयंती के अवकाश को छोड़कर 15 जून से 18 जून तक आयोजन किया जा रहा है।

शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं का लाभ लेने से शेष रह गये हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही इन शिविरों में विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों के लिये भी हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले के जनपद पंचायत मुख्‍यालयों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किये जा रहे जन कल्‍याण ‍शिविरों के पहले दिन प्राप्‍त हुए 34 हजार 877 आवेदनों में से 30 हजार 531 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा 4 हजार 346 लंबित आवेदनों के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत पनागर के जनकल्‍याण शिविर में पहले दिन 7 हजार 545 आवेदन दर्ज हुए हैं, जिनमें से 7 हजार 224 का निराकरण किया गया। वहीं, जनपद पंचायत जबलपुर के शिविर में 4 हजार 733 आवेदनों में से 4 हजार 733, जनपद पंचायत पाटन में 4 हजार 248 आवेदनों में से 4 हजार 076, जनपद पंचायत शहपुरा में 3 हजार 493 आवेदनों में से 2 हजार 402, जनपद पंचायत कुंडम में 2 हजार 276 में से 1 हजार 461, जनपद पंचायत सिहोरा में 2 हजार 182 आवेदनों में से 2 हजार 141 तथा जनपद पंचायत मझौली के जनकल्‍याण शिविर में 1 हजार 450 प्राप्‍त आवेदनों में से 939 का मौके पर ही निराकरण किया गया।

इसी प्रकार जिले के नगरीय निकायों में आयोजित जनकल्‍याण शिविरों में से नगर निगम जबलपुर द्वारा आयोजित शिविर में पहले दिन प्राप्‍त 4 हजार 132 आवेदनों में से 4 हजार 030 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार नगर पालिका पनागर में आयोजित शिविर में पहले दिन 628 प्राप्‍त आवेदनों में से 485 का एवं नगर पालिका सिहोरा के शिविर में प्राप्‍त सभी 1 हजार 112 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिले की नगर परिषद शहपुरा के जनकल्‍याण शिविर में पहले दिन प्राप्‍त 1 हजार 321 आवेदनों में से 1 हजार 221, नगर परिषद पाटन में सभी 816, नगर परिषद कटंगी में 433 में से 398, नगर परिषद मझौली में 238 में से 165, नगर परिषद बरेला में 186 में से 86 तथा नगर परिषद भेड़ाघाट के जनकल्‍याण शिविर में पहले दिन प्राप्‍त हुए 84 आवेदनों में से 58 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

जिले की जनपद पंचायत मुख्‍यालयों एवं नगरीय निकायों में आयोजित जनकल्‍याण शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल स्थापित किए गए हैं, जहाँ पात्र हितग्राहियों को आवेदन, पंजीयन और सेवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से राजस्व, लोकसेवा गारंटी और अन्य जनशिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव नहीं है, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को सूचित किया जायेगा।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading