31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एडीएम कार्यालय के रीडर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने सिवनी जिले के लखनादौन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक अपील प्रकरण में शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोष सिंह सिसोदिया, निवासी ग्राम गंगादाना, तहसील छपारा (जिला सिवनी) की पैतृक भूमि पर लगे जामुन एवं अन्य वृक्षों की कटाई को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में एसडीएम कार्यालय लखनादौन से उनके विरुद्ध निर्णय पारित हुआ था, जिसके खिलाफ उन्होंने एडीएम कार्यालय में अपील दायर की थी।
आरोप है कि अपील में अनुकूल निर्णय दिलाने के लिए रीडर माधव प्रसाद तिवारी ने पहले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, बाद में सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना लोकायुक्त को दी।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को जाल बिछाकर एडीएम कार्यालय में ही रीडर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व टीएलओ निरीक्षक उमा कुशवाह ने किया, जबकि निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त की टीम कार्रवाई में शामिल रही।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading