October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

पटना, 3 मई | बिहार के भोजपुर जिले में जश्न के दौरान फायरिंग में 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। मृतक आर्यन कुमार (17) सीआरपीएफ जवान का बेटा था।

वह एक विवाह समारोह के दौरान आयोजित एक नृत्य कार्यक्रम देख रहे थे, जहां एक करिया यादव ने शराब के नशे में कई राउंड फायरिंग की। एक गोली आर्यन के गले में लगी।

मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सदर अस्पताल आरा लाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक चश्मदीद के मुताबिक, कुछ महिला डांसर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। करिया यादव मंच पर चढ़ गए और देशी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

चंडी थाने के एसएचओ सौरव कुमार ने कहा, हमने आरोपी की पहचान कर ली है। उस पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment