19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन ने नाटो के 18 प्रतिशत मानक लागू किए: रक्षा मंत्री

कीव, 3 मई | यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा है कि देश में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 18 मानक लागू हो चुके हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने रेजनिकोव के हवाले से कहा है कि इस साल के अंत तक यूक्रेन नाटो के 30-35 प्रतिशत मानकों को लागू कर देगा।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनने के लिए उसके 100 प्रतिशत मानकों को लागू करने की जरूरत नहीं है।

रेजनिकोव ने कहा कि नाटो का कोई भी सदस्य देश 1200 से ज्यादा तय मानकों में से सभी को पूरा नहीं करता है।

यूक्रेन की संसद ने पिछले महीने नाटो से अपील की थी कि वह यूक्रेन को संगठन में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करे।

नाटो ने 2020 में यूक्रेन को विस्तारित अवसर वाले सहयोगी का दर्जा दिया था।

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment