23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

पंजाब पुलिस ने 2 गैंगस्टर गिरफ्तार किए

चंडीगढ़, 14 जुलाई | पंजाब पुलिस ने दो गैंगेस्टरों गुरप्रीत सिंह गोरा और जर्मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर अंतर्राष्ट्रीय हथियार तस्करों और राजमार्ग पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बदमाशों के पास से बुलेटप्रूफ जैकेट, हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं, जो कथित तौर पर भारत में सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि दोनों बदमाशों को जालंधर (ग्रामीण) पुलिस ने भोगपुर से गिरफ्तार किया।

गुप्ता ने कहा, “गोरा पर पहले से ही हत्या, हमले, स्नैचिंग, डकैती, गैंगवार और अन्य मामलों के तहत 14 मामले चल रहे हैं। इनमें से 13 मामलों में वह भगोड़ा घोषित है।”

गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गोरा ने खुलासा किया कि वह बलजिंदर सिंह बिल्ला के संपर्क में था, जो पाकिस्तान स्थित ड्रग और हथियार तस्करों मिर्जा और अहमदीन के साथ जुड़ा है और फिरोजपुर इलाके में उनसे हथियारों और ड्रग्स की कई खेप मिली थी।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading