23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

उत्तर प्रदेश एनकाउंटर की जांच के लिए पप्पू यादव सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे

पटना, 14 जुलाई | जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने मंगलवार को ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के सदस्यों के हो रहे एनकाउंटर पर उन्होंने चर्चा की। इसके बाद पप्पू ने बिहार के विकास के लिए कृष्ण-सुदामा दोस्ती को मजबूत बनाने की वकालत की।

इस बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, समीर दुबे, हरेन्द्र मिश्रा, धनंजय मिश्रा तथा अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में हुए सभी एनकाउंटर की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यदि एक सप्ताह के भीतर जांच शुरू नहीं की गई तो हम सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे।”

उन्होंने मांग की कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की निगरानी में सारी जांच हो।

पप्पू यादव ने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच को लेकर जो पत्र उन्होंने गृह मंत्री को लिखा था, उसका उत्तर आया है। उन्होंने बताया कि पत्र के जवाब में गृहमंत्री ने लिखा है कि आपकी मांग कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से संबंधित है, इस कारण पत्र को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित मंत्रालय को अग्रेषित किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पप्पू ने कहा कि बिहार सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना टेस्टिंग किट नहीं है। बिहार की स्थिति महाराष्ट्र से भी ज्यादा खराब होने वाली है। लेकिन सत्ता में बैठे नेताओं को आम जनता की जान से ज्यादा चिंता चुनाव की है।

उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा, “सुपौल, गोपालगंज, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा के लोगों पर फिर जल प्रलय का संकट आ गया है। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि तत्काल रूप से लोगों को राहत पहुंचाया जाए, क्योंकि स्थिति अब नीतीश कुमार से नहीं संभलेगी।”

इससे पहले पप्पू यादव की अध्यक्षता में भाजपा और राजद से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाप की सदस्यता ली।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading