19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रहमान ने खुद का गाना सुनते अप्रभावित स्टिंग का पुराना वीडियो साझा किया, कहा ‘मैं भी इससे गुजर चुका हूं’

मुंबई, 10 मई | ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने बुधवार को संगीतकार एवं गीतकार स्टिंग का एक पुराना वीडियो साझा किया जिसमें वह 2017 में पोलर म्यूजिक प्राइज के दौरान अपने ही गाने ‘एवरी ब्रेथ यू टेक’ का रीमेक जोस फेलिसिआनो से सुनकर असहज थे। रहमान ने लिखा कि वह भी इससे गुजर चुके हैं। थ्रोबैक क्लिप में दिख रहा है कि स्टिंग को प्यूटरे रिको में जन्मे गिटारवादक द्वारा गाए गए अपने अपने खुद के आइकॉनिक नंबर ‘एवरी ब्रेथ यू टेक’ का परफॉर्मेस देख रहे हैं, लेकिन वह अप्रभावित लग रहे हैं।

रहमान ने वीडियो को कैप्शन देते हुए ट्वीट किया, मैं भी इससे गुजर चुका हूं।

रहमान भी अपने पुराने गानों को नए रूप में देख चुके हैं जो कुछ खास नहीं रहे हैं। बादशाह ने ‘हम्मा हम्मा’ को नए रूप में पेश किया था। उनके ‘उर्वशी उर्वशी’ और ‘मसकली 2.0’ जैसे गानों के भी रीमेक बन चुके हैं।

रहमान छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो अकादमी पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार और एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के विजेता हैं।

भारत सरकार ने उन्हें 2010 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment