September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में स्टालिन ने त्यागराजन के पर कतरे

चेन्नई, 11 मई | तमिलनाडु में टी.आर.बी. राजा को मंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ दिलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। हाई प्रोफाइल वित्त मंत्री पी.टी.आर. त्यागराजन को उनके पद से हटा कर एक लो-प्रोफाइल आईटी पोर्टफोलियो दिया गया है।

आईएएनएस ने पहले बताया था कि त्यागराजन को वित्त मंत्रालय से हटा दिया जाएगा और उद्योग मंत्री थंगम थेरासु अब वित्त विभाग का प्रभार संभालेंगे।

हाई प्रोफाइल उद्योग मंत्रालय में थंगम थेनारासु की जगह अब टी.आर.बी राजा लेंगे।

राज्य के सूचना मंत्री समनाथन को तमिल विकास विभाग का मंत्रालय दिया गया है।

एस.ए. नासिर की जगह मनो थंगराज नए डेयरी विकास मंत्री होंगे।

पी.टी.आर. त्यागराजन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, मैं आभारी हूं कि सीएम स्टालिन ने अब मुझे सूचना प्रौद्योगिकी का पोर्टफोलियो सौंपा है जो वैश्विक रूप से आज निवेश और नौकरी-सृजन के लिए नंबर वन उद्योग है। हम जानते हैं कि प्रौद्योगिकी भविष्य को आकार देती है।

त्यागराजन का हाल में ही में एक ऑडियो लीक हुआ था जिसमें वो यह कहते हुए सुने गए कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और उनके दामाद सबरीसन सरकार के सत्ता संभालने के बाद खूब पैसा बना रहे हैं।

त्यागराजन ने इसका खंडन किया और कहा कि यह एक एआई से बनाया गया ऑडियो टेप है जो उनकी आवाज की नकल कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष भी रखा था।

हालांकि, स्टालिन माफ करने को तैयार नहीं हुए और अपने मंत्रिमंडल में हाई प्रोपाइल मंत्री के पर कतर दिए।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading