मध्यप्रदेश के जबलपुर की जिला अस्पताल , विक्टोरिया में तैनात एक डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल तान देने का मामला सामने आया है, घटना शनिवार की है जब हथियारों से लैश बदमाश इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और डॉक्टर को धमकी देते हुए उनके सिर पर पिस्टल तान दी, जानकारी , देते हुए ओमटी एस आई बीडी द्विवेदी , ने बताया कि डाक्टर भरत दुबे जब जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पर ड्यूटी कर रहें थे तभी कुछ लोग उनके पास पहुंचे और विवाद करते हुए धमकाने लगे, उन्होने युवकों की धमकी को सामान्य माना और अपने काम में लग गये, लेकिन बदमाश शनिवार रात को सात से आठ बजे फिर से जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टर भरत दुबे पर पिस्टल तानते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, जिसके बाद डाक्टर भरत दुबे ने घटना की जानकारी cmho डाक्टर संजय मिश्रा को दी, घटना की जानकारी डॉक्टरो को लगते ही जिला अस्पताल में हड़कंप लग गया, और ओमती पुलिस सहित डॉक्टर एकत्रित हो गये, जो कि फिल्हाल FIR और आंदोलन की तैयारी में है, वही पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर घटना में प्रयुक्त हथियार पिस्टल बंदूक, सहित आरोपियो की शिनाख्ती में जुटी हुई है, फिल्हाल आरोपी अज्ञात है।


