25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी अगले महीने उत्तराखंड में करेंगे बड़ी रैली

देहरादून, 15 मई | पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में एक बड़ी रैली करेंगे। यहां एक महीने तक महासंपर्क महाअभियान चलेगा। महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एक साथ चलेंगे।

इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह या राजनाथ सिंह रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश पर 15 मई से सांसदों का विशेष संपर्क अभियान स्थगित कर दिया गया है। अब सांसदों व पार्टी की ओर से एक साथ 30 मई से महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment