20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी के बरेली में विकसित होगा नाथ कॉरिडोर

लखनऊ, 18 मई | वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर के कायाकल्प के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बरेली में नाथ कॉरिडोर विकसित करने की योजना बना रही है। बरेली शहर के सात पौराणिक नाथ मंदिरों अलखनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, वनखंडी नाथ मंदिर को जोड़कर कॉरिडोर बनाया जाएगा। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि नाथ कॉरिडोर के चारों ओर छह लेन की सड़क विकसित की जानी चाहिए और सर्किट के आसपास के लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें/ई-रिक्शा तैनात किए जाने चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ विकसित करें, सर्किट के भीतर शिव मंदिरों का जीर्णोद्धार करें, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं प्रदान करें और भगवान शिव की थीम पर क्रॉसिंग को सुशोभित करें।

यह राज्य में नाथ संप्रदाय को समर्पित पहला धार्मिक स्थल होगा, जिससे योगी आदित्यनाथ ताल्लुक रखते हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment