जबलपुर : क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित तालाब में एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। कि 3 लोगों द्वारा तत्काल ही सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना कर दिया दरअसल पूरा मामला यह है, कि अधारताल के तालाब में एक नवविवाहिता शिवनगर निवासी त्रिपुरा शर्मा पति अभिषेक शर्मा ने कूंदकर जान दे दी। आनन फानन में तालाब से महिला का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकालकर पीएम हेतु भेज दिया है, प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए है कि महिला घर के घरेलु झगड़ों से तंग आ चुकी थी। जिसके बाद ही उसने मौत का रास्ता चुन लिया। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है।


