21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक जून के साथ की गई अभद्रता, आप पार्टी का आक्रोश दिखाई दे रहा है

जबलपुर : आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक जून के साथ की गई अभद्रता, आप पार्टी का आक्रोश दिखाई दे रहा है  भारतीय जनता पार्टी सरकार के मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक जून के साथ की गई अभद्रता को लेकर पार्टी के लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर जबलपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना था, कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा जिस तरह से आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया गया है वह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कृषि मंत्री अपने किए हुए इस कृत्य पर क्षमा नहीं मांगते हैं, तो आम आदमी पार्टी जो आज प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है, वह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी विधायक के अपमान के कारण पार्टी के लोगों में भारी आक्रोश है। अगर कमल पटेल माफी नहीं मांगते हैं तो वे उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment