26.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहिद कपूर के साथ एक्शन-कॉमेडी में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, अनीस बज्मी संभालेंगे निर्देशन की कमान 20-May-2023

20 मई : | दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद से काफी लोकप्रिय हो गई हैं और हिंदी फिल्म निर्माताओं के लिए पहली पसंद बनती जा रही हैं। अभिनेत्री ने पिछले साल ही अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब उनके पास कई सारी हिंदी फिल्में हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका शाहिद कपूर के साथ एक एक्शन-कॉमेडी में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनीस के निर्देशन में बन यह फिल्म एकता कपूर और दिल राजू द्वारा निर्मित होगी, जिसमें पहली बार रश्मिका और शाहिद की जोड़ी बनने जा रही है। इस फिल्म के बारे में सूत्र ने बताया कि रश्मिका के साथ एकता और राजू दोनों गुडबाय और वरिसु में पहले काम कर चुके हैं। ऐसे में और उनका मानना है कि वह स्वाभाविक रूप से इस फिल्म के लिए सबसे सही साबित होंगी।दोहरी भूमिका निभाएंगे शाहिद?रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस एक्शन-कॉमेडी में शाहिद दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म की कहानी काफी मजेदार होगी और इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही अभिनेता की दोहरी भूमिका इसे और भी मजेदार बना देगी, जिसको लेकर प्रशंसक भी उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि अनीस ने स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है और अगले महीने प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। फिल्म अगस्त में फ्लोर पर आ सकती है। पहले भी शाहिद के साथ काम करने की आई थीं खबरेंरश्मिका और शाहिद के साथ में काम करने की खबरें 2019 में भी आई थीं। उस दौरान कहा जा रहा था कि वह अभिनेता के साथ जर्सी के हिंदी रीमेक में नजर आ सकती हैं। हालांकि, रश्मिका की जगह इस फिल्म में मृणाल ठाकुर की शाहिद के साथ जोड़ी बनी थी। अब शाहिद और रश्मिका के पहली बार पर्दे पर साथ आने की खबरें सामने आने के बाद से ही प्रशंसक काफी खुश हो गए हैं। इन बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा हैं रश्मिकारश्मिका को पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड फिल्मों की पेशकश की गई है। वह गुडबाय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में दिखाई दी थीं और अब वह रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रश्मिका दिनेश विजान के ऐतिहासिक महाकाव्य छावा का भी हिस्सा हो सकती हैं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शाहिद की आगामी फिल्मेंशाहिद रॉय कपूर फिल्म्स के साथ रोशन एंड्रयूज की फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। यह मलयालम थ्रिलर फिल्म मुंबई पुलिस का हिंदी रीमेक है। इसके बाद शाहिद के पास अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी है, जो 9 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह कृति सैनन के साथ दिनेश विजान की एक अनटाइटल्ड फिल्म का हिस्सा हैं, जिसका पोस्टर जारी हो चुका है। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading