जबलपुर इस बार बे मौसम बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी जहाँ किसानों की प्याज बारिश की वजह से खराब हो गई वही बचीकुची प्याज लेकर किसान अपनी फसल की लागत निकालने मंडी पहुँचे तो प्याज की स्तिथि देख व्यापारीयो ने किसानों की प्याज लेने से मना कर दिया,
जिसके बाद किराया भाड़ा लगाकर आए पीड़ित किसानों ने मजबूरन अपनी प्याज को मंडी की सड़कों पर फेकना पड़ा,
वही नृसिंगपुर से आए किसान ने बताया की इस बार हुई बारिश के चलते उनकी प्याज खराब हो गई, कर्ज लेकर लगाई गई लागत भी नही निकल पाई,व्यापारीयो ने प्याज लेने से मना कर दिया है,
वही किसानो ने शासन प्रशासन से खराब हुई फसल को लेकर मुआवजे की मांग की है।


