जबलपुर में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही महिला के मायके वाले इसे हत्या करार दे रहे हैं। दरअसल पूरा मामला यह है कि गोहलपुर थाना अंतर्गत संजीवनी नगर न्यू रामनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला को मारकर पंखे में लटका दिया गया है महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला का पति चार पहिया वाहन और सोना चांदी एवं अन्य दहेज की मांग करते हुए महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहा था रात में पति पत्नी का विवाद हुआ फोन आया कि अपनी लड़की को ले जाओ महिला के पिता ने कहा कि ठीक है हम लोग निकल गये है ले जायेंगे आ कर थोड़ी देर बाद पड़ोसी ने फोन पर कि तुम्हारी लड़की ने फांसी लगा ली है । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस ने जांच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल रवाना कर दिया है।


