21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

दलित महिला से रेप के आरोप में जेल गए पूर्व सपा विधायक

आगरा (उप्र), 23 मई | वर्तमान में जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

एफआईअर एक 25 वर्षीय दलित महिला की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसके साथ पूर्व सपा विधायक ने कथित तौर पर नौकरी देने के बहाने चार साल पहले बलात्कार किया था।

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने कहा, पीड़िता ने दावा किया कि रामेश्वर ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि उसके छोटे भाई जोगेंद्र यादव ने उसके साथ मारपीट की। एफआईआर में आईपीसी की धारा 376, 354-बी, 323, 504, 506 के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई।

एटा जिले के जैथरा पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में महिला ने दावा किया कि वह 2 फरवरी, 2019 को रामेश्वर के आवास पर मिली और नौकरी के लिए अनुरोध किया।

पीड़िता ने कहा, उन्होंने मुझे शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में पद देने का वादा किया था। शुरूआत में, मुझे उनके घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए कहा गया। मैं नौकरी पाने की उम्मीद में इससे सहमत हो गई। एक दिन बाद, रामेश्वर ने मुझ पर हमला किया जब मैं काम कर रही थी और मुझे घसीटते हुए अपने कमरे में ले गया। उसने मेरे साथ बलात्कार किया और फिर मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

चार दिन बाद, मैंने रामेश्वर के भाई जोगेंद्र को पूरी घटना सुनाई। मदद करने के बजाय, उसने मेरे साथ क्रूरता से मारपीट की और मुझे निर्वस्त्र कर दिया। मैंने किसी तरह अपनी जान बचाई और पूर्व विधायक और उनके भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई।

रामेश्वर और जोगेंद्र के खिलाफ 70 से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें से अधिकांश का पंजीकरण पिछले पांच वर्षों में हुआ है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment