26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बिजनौर में शराबी पति ने फरसे से की पत्नी की हत्या

बिजनौर, 24 मई | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में शराबी पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर फरसे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, थाना मंडावर क्षेत्र के गांव द्वारकापुरी में सोमवार रात विजेंद्र रोज की तरह शराब पीकर घर आया, तो पत्नी से उसकी बहस हो गई। इससे गुस्साए विजेंद्र ने अपनी पत्नी नीलम (35) की फरसे से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

बिजनौर शहर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विजेंद्र शराब पीने का आदी था और पत्नी द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ उसके पिता नेपाल सिंह की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीओ ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल फरसा बरामद कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में संबंधित जगहों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading