रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जब कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे इनका कहना था कि उनके हॉस्टल में एक अतिथि विद्वान अवैध रूप में रहते हैं।जिसके कारण उन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वे लोग वहां धरने पर बैठे ही थे कि अचानक से अतिथि विद्वान वहां पहुंचा छात्र संघ के लोगों से मारपीट करने लगा मारपीट करने के बाद वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चला गया, इस दौरान वहां मौजूद किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जिसको लेकर पीडित छात्र नेता का कहना है कि वह गरीब घर से हैं, उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए लोगों से साथ देने की अपील की है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में छात्र संघ और कुलसचिव के बीच टकराव हुआ था, जिसमें कुलसचिव में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी यूनिवर्सिटी प्रबंधन में निर्णय लेते हुए 3 छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया था। हालांकि यह मामला अतिथि विद्वान द्वारा की गई मारपीट कर दी है।


