20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : परीक्षा परिणामों में आई कमियों के संबंध में बात करने पहुंचे थे छात्रावास के सदस्य अतिथि विद्वान ने चांटा मारा

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिनमें से 75% छात्रों को फेल कर दिया गया है। इसी मामले को लेकर देवेंद्र छात्रावास के सदस्य विश्वविद्यालय परिसर में धरना देकर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि वे और छात्रावास के सभी सदस्य परीक्षा परिणामों में हुई कमियों के विषय में रजिस्ट्रार से बात करने के लिए आए हुए थे। जहां छात्रावास में अवैध रूप से रहने वाले दीपेश मिश्रा ने उन पर हाथ उठा दिया। छात्रावास के सदस्य का आरोप है कि धरने के दौरान अतिथि विद्वान और देवेंद्र छात्रावास में अवैध रूप से रहने वाले दीपेश मिश्रा ने उन्हें छाता मारा है इसका वीडियो भी सामने आया है। इन सदस्यों की सिर्फ इतनी सी मांग है कि बड़ी संख्या छात्रों को कैसे फेल किया जा सकता है। जिसकी जांच करने के लिए वे पिछले लंबे समय से परेशान हो रहे थे और इसी संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment