20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल के पास सवारियों से खचाखच भरी मेट्रो बस का ड्राइवर बेहोश हो गया

गढ़ा थाना अंतर्गत स्थित मेडिकल के पास उस समय बड़ा हादसा टल गया जब सवारियों से खचाखच भरी मेट्रो बस का ड्राइवर बेहोश हो गया, इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई यात्रीजनों ने किसी तरह बस में ब्रेक लगाया और बस एक पेड़ से टकराकर थम गई, इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस सवारी से पूरी तरह से भरी थी और संभवत मेट्रो बस का ड्राइवर शराब के नशे में चूर था जिसके चलते अचानक ही वह अपने होश खो बैठा और बेहोश हो गया। बीच सड़क पर बस लहराने लगी किसी बड़े हादसे की आशंका के चलते ड्राइवर के पास खड़े यात्रियों ने तत्काल नहीं स्थिति को संभाला और बस में ब्रेक लगाया। बस सामने स्थित एक पेड़ से टकराई और रुक गई, बस में बैठी सवारी भयभीत थी, बस रूकते ही आनन-फानन में सभी नीचे उतरे और भगवान का शुक्रिया अदा किया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment