20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : शुक्रवार की देर रात को अचानक ही एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की

जबलपुर में शुक्रवार की देर रात को अचानक ही एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की, इस दौरान मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों का पुलिस ने मोबाइल भी कवरेज के दौरान छीन लिया। सूत्रों के मुताबिक भोपाल में हुई फंडिंग के दौरान कुछ लोगों के नाम सामने आए थे जिसको लेकर एनआईए ने जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर यह कार्यवाही की है। जिस समय यह कार्रवाई की जा रही थी उस समय एनआईए की टीम के साथ जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था।

जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम शुक्रवार की देर रात जबलपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मिलकर एक साथ तीन स्थानों में दबिश दी। बताया जा रहा है कि एनआईए ने सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और अधारताल में यह कार्यवाही की है। हालांकि एनआईए और स्थानीय पुलिस टीम मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है, बताया जा रहा है कि एनआईए को शक है कि टेरर फंडिंग से यह पूरी कार्रवाई जुड़ी हुई हो सकती हैं।

जिस समय एनआईए की टीम ने बड़ी ओमती घर , मैं कार्यवाही कर रही थी उस दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद थे , पुलिसकर्मियों ने मीडिया कर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए थे। सूत्रों के मुताबिक मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह , उस्मानी के घर पर दबिश दी गई है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment