21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

आगामी विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी ने भरी हुंकार जबलपुर से सर्कल इंचार्जों को राज्यसभा सांसद ने दिलाई शपथ कांग्रेस ,भाजपा पर साधा निशाना,230 सीटो पर लड़ेगी आप चुनाव

जबलपुर मध्यप्रदेश : | के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी ने हुंकार भर दी है विधानसभा की 230 सीटो पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है इसी कड़ी में जबलपुर में आज दिल्ली राज्यसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल,प्रदेश प्रभारी बीएस जून और पंजाब से आए विधायक ,के द्वारा मध्यप्रदेश सर्किल इंचार्जों की नियुक्ति करते हुए उन्हें सपथ दिलाई,
जहाँ इस दौरान राज्यसभा सांसद ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते कहा की मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी को बार बार मौका दिया लेकिन इन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया,आज भी मध्यप्रदेश में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, अच्छे सरकारी अस्पताल और अच्छे स्कूल नही है,मामा शिवराज और उनके भांजे राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश को लूट लिया,आज भी मध्यप्रदेश में गाँव गाँव मे पानी नही,बिजली नही उसके बावजूद भी ये लोग अपनी झूठी उपलब्धियां जनता को गिना रहे है,वही राज्यसभा सांसद ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
वही जिस प्रकार से दिल्ली और पंजाब में आप सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में दे रही है मध्यप्रदेश में भी सरकार बनने पर जनता को सारी मूलभूत सुविधाएं दी जायँगी।

वही नई संसद भवन के शुभारंभ पर राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा की ये बड़े गौरव की बात है लेकिन जिस प्रकार से देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपतीं को आमंत्रण नही दिया गया यह बड़े अपमान की बात है इसलिए विपक्ष ने इसका विरोध किया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment