27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब : जहरीली शराब मामले में और 12 लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 अगस्त | पंजाब में जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत मामले में पुलिस ने सोमवार को दो व्यवसायियों सहित और 12 लोगों को गिरफ्तार किया। लुधियाना के उस पेंट व्यवसायी की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसने कथित तौर पर तीन ड्रम संदिग्ध शराब की आपूर्ति की थी। मुख्यमंत्री अमरिंद सिंह ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता से कहा है कि इस मामले से जुड़े हर शख्स को दबोचा जाए और उन सभी को जल्द सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए दो डीएसपी और चार एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को छह पुलिस अधिकारियों और आबकारी एवं कराधान विभाग के सात अधिकािरयों को निलंबित कर चुके हैं।

इस मामले में मिलावटी शराब माफिया सरगना सहित तब तक 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा जा चुका है।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading