November 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

एप्पल विजन प्रो हेडसेट वह नहीं है जो मैं चाहता हूं: जुकरबर्ग

सैन फ्रांसिस्को, 9 जून | कर्मचारियों के साथ एक बैठक में मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एप्पल के विजन प्रो हेडसेट लॉन्च पर चर्चा की और कहा कि यह कंप्यूटिंग के भविष्य का विजन हो सकता है, लेकिन यह वह नहीं है जो मैं चाहता हूं। शुक्रवार को द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की बैठक के दौरान, जुकरबर्ग ने कहा कि एप्पल के डिवाइस ने टेक्नोलॉजी में कोई बड़ी प्रगति नहीं की है जिसे मेटा ने पहले से ही एक्सप्लोर नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि कैसे विजन प्रो के 3,499 डॉलर बिक्री मूल्य की तुलना में मेटा क्वेस्ट 3 हेडसेट के 499 डॉलर रुपये के कम मूल्य के कारण एक बड़े यूजर्स बेस तक पहुंचने में सक्षम होगा।

मेटा सीईओ ने कहा, मुझे लगता है कि उनकी घोषणा वास्तव में वैल्यू और विजन में अंतर दिखाती है, जो वास्तव में महत्वपूर्ण है।

जुकरबर्ग के अनुसार, क्वेस्ट हेडसेट एक्टिव होने और चीजों को करने के अलावा लोगों के नए तरीकों से बातचीत करने और करीब महसूस करने के बारे में है।

उन्होंने एप्पल के ‘वल्र्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस’ के मुख्य कार्यक्रम के बारे में कहा, यह कंप्यूटिंग के भविष्य का विजन हो सकता है, लेकिन वैसा नहीं है जो मैं चाहता हूं।

आईफोन निर्माता ने इस हफ्ते की शुरूआत में ‘विजन प्रो’ हेडसेट का अनावरण किया था, जो डिजिटल दुनिया को हमारे आस-पास की वास्तविक दुनिया के साथ मिश्रित करता है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment