24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान ने हिरोशिमा पर परमाणु हमले की 75वीं वर्षगांठ मनाई

UNITED NATIONS, Sept. 25, 2019 (Xinhua) — Japanese Prime Minister Shinzo Abe addresses the General Debate of the 74th session of the UN General Assembly at the UN headquarters in New York, Sept. 24, 2019. World leaders attending the ongoing General Debate of the 74th session of the United Nations General Assembly (UNGA 74) on Tuesday voiced strong support for multilateralism and called for international cooperation to tackle common threats and challenges together. (Xinhua/Li Muzi)

टोक्यो, 6 अगस्त | जापान ने हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले की 75वीं वर्षगांठ गुरुवार को मनाई। इस मौके पर शहर के महापौर ने पूरी दुनिया से मानवता के लिए खतरों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया, जिसमें परमाणु हथियारों से होने वाला खतरा भी शामिल है। हिरोशिमा के मेयर काजुमी मैत्सुई ने कहा कि देशों को “अपने आपसी मतभेदों को अलग रखकर मानव निर्मित और प्राकृतिक चुनौतियों को दूर करने के लिए एक साथ आना चाहिए”।

सिन्हुआ की खबर के अनुसार, पीस मेमोरियल पार्क में हुए वार्षिक समारोह में मैत्सुई ने कहा, “नागरिकों को स्व-केंद्रित राष्ट्रवाद को खारिज करना चाहिए और सभी खतरों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस कार्यक्रम को छोटे रूप में आयोजित किया गया था।

सुबह 8.15 बजे (स्थानीय समय) प्रधानमंत्री शिंजो आबे समेत यहां उपस्थित सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखा, यह वह समय था जब 6 अगस्त 1945 को अमेरिकी बमवर्षकों ने हिरोशिमा पर यूरेनियम-कोर परमाणु बम “लिटिल बॉय” गिराया था।

1945 के अंत तक इस बम ने लगभग 1.4 लाख लोगों की जान ले ली थी।

इस मौके पर जापानी पीएम ने कहा, “प्रत्येक देश को गंभीर सुरक्षा वातावरण और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए राष्ट्रों के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ काम करने पर बनी सहमति

Newsdesk

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading