24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

तमिल रैपर देव आनंद का चाकू की नोक पर अपहरण

चेन्नई, 22 जून | लोकप्रिय तमिल रैपर देव आनंद का चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर अपहरण कर लिया गया। वो अपने घर लौट रहे थे, जब उनका अपहरण किया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और जांच करने पर पता चला कि रैपर का बुधवार रात दस सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर लिया।

चेन्नई में पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, देव आनंद के भाई ने एक व्यक्ति से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और पैसे वापस नहीं दिये थे। इसे लेकर कुछ विवाद भी हुए थे और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस बात का देव आनंद के अपहरण से कोई लेना-देना है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment