26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

भोपाल में लगाए गए कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर

भोपाल, 23 जून | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों के किनारे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में कमलनाथ को वांटेड बताया गया है। उन्हें करप्शन नाथ कहने के साथ बारकोड भी है। इन पोस्टरों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और कार्रवाई की मांग की है। राजधानी के कई इलाकों की दीवार और बिजली के खंभों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं जिसमें कमलनाथ को वांटेड बताया गया है और उनकी सरकार के 15 माह के शासनकाल में हुए घोटालों का भी जिक्र किया गया है। कई पोस्टरों पर तो बारकोड भी है और कमलनाथ को करप्शन नाथ करार दिया गया है।

राजधानी के कई स्थानों पर लगे इन पोस्टरों में किसान कर्ज माफी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, गेहूं बोनस घोटाला, खाद घोटाला, सीडी घोटाला, मोबाइल घोटाला आदि का भी जिक्र किया गया है। यह पोस्टर किसने लगाए हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

इन पोस्टरों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा द्वारा कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना बता रहा है कि भाजपा में घबराहट है, सत्ता जाते हुए दिख रही है तो बौखलाहट में आपत्तिजनक पोस्टर लगवा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि पोस्टर लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करें।”

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि “यह पोस्टर किसने लगाए यह तो कमलनाथ ही बता सकते हैं, मगर किसी पर इस तरह के टैग लगाना, इस तरह का अर्थ है कि आप करप्ट नाथ थे, आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था, उसका परिणाम है कि जनता इस रुप में उसका प्रकटीकरण कर रही है।”

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading