21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

ओपनएआई ने आईओएस पर चैटजीपीटी ऐप को किया अपडेट

सैन फ्रांसिस्को, 28 जून । ओपनएआई ने प्लस प्लान यूजर्स के लिए बिंग इंटीग्रेशन के फीचर वाले आईओएस पर चैटजीपीटी एप्लिकेशन को अपडेट किया है।

कंपनी ने ऐप के चेंजलॉग में उल्लेख किया है, “प्लस यूजर्स अब मॉडल के मूल ट्रेनिंग डेटा से अलग के इवेंट्स और इंफॉर्मेशन पर आंसर और वर्तमान इनसाइट प्राप्त करने के लिए ब्राउजिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

कंपनी ने कहा, “इसे आजमाने के लिए, अपने ऐप सेटिंग के ‘न्‍यू फीचर्स’ सेक्शन में जाएं। फिर मॉडल स्विचर में जीपीटी-4 चुनें और ड्रॉप-डाउन में “ब्राउज विद बिंग” को चुनें।”

कंपनी ने नए अपडेट के साथ हिस्ट्री सर्च को भी बेहतर बनाया है।

अब, सर्च रिजल्ट पर टैप करने से यूजर्स सीधे उस कंटेंट में संबंधित प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे।

ओपनएआई ने इस महीने की शुरुआत में आईओएस और आईपैडओएस के लिए चैटजीपीटी ऐप पर ‘ड्रैग एंड ड्रॉप’ सपोर्ट जोड़ा था।

इस फीचर की मदद से अलग-अलग मैसेजों को ड्रॉप और ड्रैग करके अन्य एप्लिकेशन में डाला जा सकता है।

इसके अलावा, कंपनी ने चैटजीपीटी के लिए सिरी और शॉर्टकट इंटीग्रेशन की शुरुआत की, जिसका मतलब है कि ऐप को सीधे सिरी और शॉर्टकट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment