19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोविड-19 से 98 हजार से अधिक मौतें

साओ पाओलो, 7 अगस्त | ब्राजील में कोविड-19 के कारण एक दिन में 1,237 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद देश में इस घातक संक्रमण से होने वाली कुल मौतों की संख्या 98,493 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोविड टेस्ट के दौरान 53,139 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोविड-19 के कुल मामले 2,912,212 हो गए हैं।

अब तक इस संक्रमण से 2,047,660 लोग ठीक हो चुके हैं।

साओ पाओलो ब्राजील का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यह देश में संक्रमण का केंद्र रहा है, यहां 598,670 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं और 24,448 मौतें हुई हैं। साओ पाओलो शहर में मरने वालों की संख्या 10,000 की संख्या पार कर चुकी है।

ब्राजील महामारी की मार झेल रहे देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां अमेरिका के बाद सर्वाधिक मामले और संक्रमण से हुई मौतें दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment