November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अमेरिका में शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, करानी पड़ी सर्जरी

मुंबई, 4 जुलाई । बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान, जो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे, हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए।

यह शूटिंग अमेरिका में चल रही थी। घायल होने के चलते उन्हें छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी।

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में शाहरुख एक अनटाइटल प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नाक पर चोट लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी टीम को बताया गया कि चोट के चलते खून बहने से रोकने के लिए एक छोटी सर्जरी की जाएगी।

सर्जरी के बाद ‘पठान’ एक्टर को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख फिलहाल अपने मुंबई वाले घर में हैं और आराम कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है, जब शाहरुख शूटिंग सेट पर घायल हुए हो, उन्हें पहले भी कई चोटें आई है। उनकी पीठ, घुटने, पसलियों और यहां तक कि बांह समेत सर्जिकल असिस्टेंस की जरुरत पड़ी है।

एक्टर ने बांह में स्लिंग पहनकर अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की थी।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment