September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कालका-शिमला रेल यातायात निलंबित, दो दिन नहीं चलेगी टॉय ट्रेन

शिमला, 10 जून । भारी बारिश के चलते पटरियों पर कीचड़ जमने के कारण हिमाचल प्रदेश में विश्व धरोहर स्थल कालका-शिमला ट्रैक पर रेल यातायात मंगलवार तक निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ”पटरियों पर भूस्खलन, जल जमाव और मलबे के कारण सोमवार और मंगलवार को रेल लाइन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। गंदगी साफ करने का काम जारी है।”

राज्य की राजधानी से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोलन जिले में पटरियों के किनारे कई स्थानों पर भूस्खलन की भी सूचना मिली है।

टॉय ट्रेन सदियों पुरानी कालका-शिमला रेल लाइन पर चलती हैं। प्रत्येक ट्रेन में सात डिब्बे हैं और इसमें लगभग 200 यात्री बैठ सकते हैं।

करीब 96 किलोमीटर लंबी नैरो गेज रेलमार्ग, जो मूल रूप से यूरोपीय लोगों को ब्रिटिश भारत की तत्कालीन ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला तक ले जाने के लिए बनाया गया था, को 2008 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना गया था।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading