September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर पुलिस इन दिनों ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है।

जबलपुर पुलिस इन दिनों ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। इसी के तहत मदन महल पुलिस ने हत्या के मामले में विगत 6 माह से फरार 7000 के नामी आरोपी सागर हीरानी को कटनी से गिरफ्तार किया है। जहां आरोपी को 2 दिन की रिमांड में लिया गया है और पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूरे मामले में कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी को आरोपी सागर हीरानी ने अन्य साथियों के साथ जैन मंदिर आमनपुर मदन महल में मंगू उर्फ मंगेश पटेल पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था इसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिक एवं अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी सागर हीरानी फरार चल रहा था जिसके लिए पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा 7000 के नाम की घोषणा की गई थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सागर हीरानी कटनी में फरारी काटने आया है पुलिस ने दबिश देते सागर ही रानी को कटनी से गिरफ्तार कर लिया इसके बाद आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं कपड़ों को जप्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की 2 दिन की रिमांड लेने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading