23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अजनारा होम्स में एक फ्लैट के बेडरूम में छत के प्लास्टर का टुकड़ा गिरा, बाल बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई । नाम बड़े और दर्शन छोटे, कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है उन सभी बड़े बिल्डर्स का जिन्होंने लोगों से लाखों करोड़ों रुपए लेकर उनके सपनों का घर उनको दिया था।  अब उस घर में रहने की वजह से लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं। घटिया सामग्री से किए गए बिल्डिंग और फ्लैट के निर्माण का असर कुछ दिनों बाद ही देखने को मिलना शुरू हो गया है।

ताजा वीडियो जो सामने आया है वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स का बताया जा रहा है। एक फ्लैट के बेडरूम की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक नीचे गिर गया और लोग बाल-बाल बच गए।

इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सामने आया वीडियो अजनारा होम्स के अंदर बने फ्लैट नंबर के-1205 का बताया जा रहा है।

पता चला है कि कल यह घटना हुई थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शुक्र रहा कि कोई भी उस वक्त उस बेडरूम के अंदर मौजूद नहीं था।

अगर रात के वक्त यह घटना होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।

फिलहाल यह कोई पहला वीडियो नहीं है। इस तरीके के कई और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को लगातार मिलते हैं जिनमें बिल्डर की घटिया क्वालिटी के निर्माण के चलते खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading