November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

ईडी ने तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी से जुड़े नौ स्थानों पर छापे मारे

चेन्नई, 17 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी से जुड़े नौ स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

द्रमुक के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि छापेमारी उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे डॉ. गौतम शिकामणि के आवास और अन्य परिसरों पर की गई।

सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के बाद पोनमुडी जांच के दायरे में आने वाले दूसरे मंत्री हैं।

पोनमुडी और उनकी पत्नी पी. विशालाक्षी को इससे पहले जून 2023 में वेल्लोर के प्रधान जिला न्यायाधीश ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा 2011 में दायर एक मामले में बरी कर दिया था।

डीवीएसी ने मामला दायर किया था कि मंत्री और उनकी पत्नी ने 2006 और 2011 के बीच डीएमके सरकार में खान और खनिज मंत्री रहते हुए अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 1.36 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment