September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार : भाजपा महिला सांसदों ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 20 जुलाई । पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार के मामलों को लेकर भाजपा महिला सांसदों की जांच समिति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

आपको बता दें कि, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं व्यापक पैमाने पर हुई हिंसा की जांच करने के लिए अपने पांच महिला सांसदों की जांच समिति बनाकर उसे बंगाल जाकर महिलाओं पर हुए अत्याचार की जांच करने का निर्देश दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित पांच महिला सांसदों की जांच समिति का संयोजक भाजपा सांसद सरोज पाण्डेय को बनाया गया था और वहीं पार्टी के अन्य चार महिला सांसदों – रमा देवी, अपराजिता सारंगी, कविता पाटीदार और संध्या राय को इस समिति में शामिल किया था।

भाजपा महिला सांसदों की इस समिति ने आज पार्टी अध्यक्ष नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

भाजपा पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में महिलाओं पर हुए अत्याचार को संसद के अंदर भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading