25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिजनौर में तेंदुए ने एक और युवक को उतारा मौत के घाट

बिजनौर 28 जुलाई । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने 18 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार देर शाम को नगीना थाना अंतर्गत के तेलीपुरा गांव की है।

पीड़ित संदीप देर शाम को पशुओं के चारा लेकर खेत से लौट रहा था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर गन्ने के खेत में ले गया। नगीना थाना एसएचओ रविन्द्र वशिष्ठ ने कहा, संदीप ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए। तब तक तेंदुए ने युवक के शरीर को क्षत-विक्षत और खून से लथपथ कर छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

बिजनौर सब डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (एसडीओ), ज्ञान सिंह ने कहा कि तेंदुए के हमले से युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है, इसलिए वन अमला पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में किसी भी मानव हताहत को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है।और इलाके के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

इससे पहले 17 जुलाई को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव के 49 वर्षीय महिला गुड्डी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading