19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक ने दी नई पार्टी बनाने की धमकी

कोलकाता, 29 जुलाई । पार्टी आलाकमान से कारण बताओ नोटिस मिलने के एक घंटे बाद, भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को एक नई पार्टी बनाने की धमकी दी।

नोटिस जारी करते हुए, पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा कि विवादास्पद सार्वजनिक और मीडिया बयान देकर “पार्टी विरोधी” गतिविधियों में शामिल होने के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

कबीर ने मीडियाकर्मियों से कहा, “इस बार किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं अब अपनी खुद की एक नई पार्टी बनाऊंगा।”

तृणमूल कांग्रेस के मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष शाओनी सिन्हा रॉय ने घोषणा की कि पार्टी की राज्य समिति द्वारा विद्रोही विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रॉय ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व को कारण बताओ नोटिस जारी करने का पूरा अधिकार है।

यह नोटिस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को कबीर का नाम लिए बिना चेतावनी पत्र जारी करने के ठीक एक दिन बाद आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा था,“मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में, हमारे पास एक पार्टी नेता है, जो समय-समय पर दहाड़ता रहता है। वह गुंडागर्दी पर उतर आता है. हम उनकी गतिविधियों का समर्थन नहीं करते, हालांकि वह पार्टी के अंदरूनी सूत्र हैं।”

अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू करने वाले और कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के करीबी रहे कबीर बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्हें पहले भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन बाद में 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें वापस लाया गया। उन्हें भरतपुर से पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया गया, जहां से उन्होंने  चुनाव लड़ा।

वह राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पसंद को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ फिर से बागी हो गए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साओनी सिन्हा रॉय पर उन लोगों को उम्मीदवारी देने का आरोप लगाया है, जो जिले में जबरन वसूली करने वालों के रूप में कुख्यात हैं।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment