19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा : चोरी के 31 मोबाइल के साथ दो नाबालिग समेत एक गिरफ्तार

नोएडा, 29 जुलाई । नोएडा पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शुक्रवार की रात सेक्टर-39 थाना इलाके में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 31 मोबाइल चोरी किया था। जिनकी कीमत तकरीबन 6.50 लाख रुपये थी।

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन की शॉप में शटर तोडकर 6,50,000 रुपये कीमत के 31 मोबाइल की चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा कर लिया। पुलिस ने चोरी के 31 मोबाइल के साथ अभियुक्त सोहेल मलिक (20), पुत्र साबिर मलिक, गोदरेज कम्पनी के सामने पार्क से गिरफ्तार किया। दो नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर रात में नशा करने के बाद बंद दुकानों, मकानों में चोरी करते थे। चोरों ने 27 जुलाई की देर रात सोमबाजार सदरपुर के एक मोबाइल शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment