23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में चार कमिश्नर और पांच जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल 31 जुलाई । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है, रविवार की देर रात फेरबदल के आदेश में 18 आईएएस के तबादले हुए हैं। राज्य के चार संभागों के कमिश्नरों व पांच कलेक्टरों को बदला गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा देर रात को जारी किए गए आदेश के मुताबिक इंदौर के संभाग आयुक्त पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभाग आयुक्त बनाया गया है, वहीं राजस्व विभाग के आयुक्त संजय गोयल को उज्जैन का संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह भोपाल के संभाग आयुक्त माल सिंह भयडिया को इंदौर का संभाग आयुक्त बनाया गया है। पवन कुमार शर्मा को नर्मदापुरम के संभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, यहां के संभागायुक्त रहे श्रीमन शुक्ला को मंडी बोर्ड का आयुक्त बनाया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए बदलाव में तरुण राठी को गुना कलेक्टर, हरजिंदर सिंह को पन्ना कलेक्टर, संजीव श्रीवास्तव को भिंड कलेक्टर, मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर और बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading