October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्‍ली: युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नई दिल्ली, 31 जुलाई । दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को चलती ट्रेन के सामने कूदने से एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान नजफगढ़ इलाके के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के देवप्रयाग में लाइब्रेरियन के रूप में कार्यरत था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9.26 बजे नजफगढ़ स्टेशन पर एक व्यक्ति के मेट्रो के आगे कूदने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कुमार मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। मृतक के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। कुमार शादीशुदा था। उसकी एक बेटी भी है। इलाके का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है।”

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच कार्यवाही चल रही है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment