19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

असम: एक दिन के लिए जिला आयुक्त बना 10वीं का छात्र

गुवाहाटी, 1 अगस्त । असम के शिवसागर शहर में 10वीं कक्षा का एक छात्र राज्य शिक्षा विभाग की अभिनव पहल ‘आरोहण’ के तहत एक दिन के लिए जिला आयुक्त (डीसी) बना।

बोकोटा बोरबम हाई स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र भाग्यदीप राजगढ़ को सोमवार को कर्तव्यों का पालन करने के लिए चुना गया था। शिवसागर के डीसी आदित्य विक्रम यादव सोमवार सुबह भाग्यदीप के घर गए और उसे शहर में अपने कार्यालय ले आए। छात्र ने जिला प्रशासन की दिन भर की बैठकों में भाग लिया।

डीसी यादव ने कहा, “पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले और डॉक्टर, इंजीनियर, लोक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां हासिल करने के लिए हम छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”

उन्होंने भाग्यदीप को एक प्रतिभाशाली छात्र बताया, जो जीवन में कई चुनौतियों के बावजूद कड़ी मेहनत कर रहा है।

छात्र ने कहा, उसकी महत्वाकांक्षा है कि वह एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करेे। छात्र ने कहा, “मैं एक दिन के लिए जिला आयुक्त के रूप में सेवा करने के इस अवसर की बहुत सराहना करता हूं क्योंकि इससे मुझे विभिन्न विभागों के संचालन के तरीके से जल्दी परिचित होने का मौका मिला।”

प्रशासनिक बैठक में भाग्यदीप ने अधिकारियों से अपने गांव की सड़क पर काम करने को कहा और काम पूरा करने के लिए एक समयसीमा भी तय की।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ट्वीट किया, “भाग्यदीप, कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आप असम के मुख्य सचिव भी बन सकते हैं। प्रोजेक्ट ‘आरोहण’ के माध्यम से, हम चाय बागान और अन्य वंचित समुदायों के छात्रों को सफल करियर पथ अपनाने के लिए सलाह देते हैं।”

”आरोहण” पहल दूर-दराज के गरीब परिवारों से प्रतिभाशाली छात्रों को ढूंढती है। इसका लक्ष्य इन छात्रों के शैक्षणिक करियर का मार्गदर्शन और निगरानी करना है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment