November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल ने कुलगाम मुठभेड़ में शहीद तीन सुरक्षाबलों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 अगस्त । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए तीन सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।”

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक शहीद हो गए।

सेना ने कहा, “कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, सुरक्षा बलों द्वारा शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।”

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment