November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी कर सकते हैं चर्चा की शुरुआत

नई दिल्ली, 7 अगस्त। कांग्रेस द्वारा 8 अगस्त (मंगलवार) को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने की संभावना है, जिसमें राहुल गांधी मुख्य वक्ता हो सकते हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि हालांकि अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा पेश किया गया है, एक बार स्वीकार कर लेने के बाद, यह तय करना पार्टी का काम है कि मुख्‍य वक्‍ता के रूप में चर्चा की शुरुआत कौन करेगा।

कांग्रेस को लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्य वक्ता के रूप में राहुल गांधी के साथ चर्चा शुरू करने से वांछित प्रभाव पड़ेगा और सरकार पर दबाव बनेगा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में 4 अगस्त को गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस चाहती थी कि उनकी लोकसभा सदस्यता जल्द से जल्द बहाल हो।

आज उनकी सदस्यता बहाल होने के बाद, कांग्रेस अब उत्सुक है कि पूर्व अध्‍यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करें।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आने और मणिपुर में व्याप्त गंभीर स्थिति पर बोलने के लिए मजबूर करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।

नेता ने कहा, जब अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो इसमें सभी मुद्दे शामिल होते हैं, हालांकि सरकार को हटाया नहीं जा सकता, लेकिन इसके जरिए उसकी विफलताओं को उजागर किया जा सकता है।

नेता ने कहा, इस कदम से लोगों को समझ आएगा कि देश के सामने असली मुद्दे क्या हैं और देश की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन की रैली पर घमासान, एआईएमआईएम बोली- हम गठबंधन का हिस्सा नहीं; भाजपा ने विपक्ष को घेरा

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment