20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड : भाजपा नेता ने युवक से थूक चटवाई, लात से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

रांची, 8 अगस्त । झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर ने भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, उसे थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा। युवक का नाम तौसिफ बताया जा रहा है, जिसपर नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है।

यह वाकया बीते रविवार का है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस इस मामले पर अनजान बनी हुई है, शिकायत सामने आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

देवेंद्र कुंवर ने स्वीकार किया है कि बीते रविवार को उन्होंने युवक को दंडित किया था। उनका कहना है कि अगर वे युवक को दंडित नहीं करते तो उत्तेजित भीड़ उसकी बुरी तरह पिटाई कर सकती थी।

उन्होंने ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। युवक तौसिफ साधुडीह गांव का रहने वाला है।

पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा था। वे उसे लेकर उनके पास आए थे और इस मामले में उनसे पंचायत करने को कहा। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे थूककर चाटने को कहा। लोग इस कदर गुस्से में थे कि अगर उसे सजा नहीं दी जाती तो कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। उसकी जान भी जा सकती थी।

भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर ने उसे लात मारने की बात भी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि युवक के दादा हमारी जमीन पर फल की दुकान लगाते हैं। वे पंचायत के बाद उसकी सुरक्षा के लिहाज से उसे अपने घर भी ले गए थे।

इधर सोशल मीडिया पर लोग इस घटना का वीडियो को देख भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जरमुंडी के थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसी किसी घटना की शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। मामला सामने आने पर उचित कदम उठाया जाएगा।

देवेंद्र कुंवर वर्ष 2019 में जरमुंडी क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके पहले वह 1995 में झामुमो और 2000 में भाजपा की ओर से इसी क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment