November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

काजीरंगा में एक सींग वाले गैंडे की मौत, अधिकारियों का अवैध शिकार से इनकार

गुवाहाटी, 8 अगस्त । काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में मंगलवार को एक गैंडे का शव मिला। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने की। हालांकि, अधिकारियों ने अवैध शिकार से इनकार किया है।

पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी अरुण विग्नेश ने आईएएनएस को बताया कि यह एक मादा गैंडा थी और बुढ़ापे की समस्याओं के कारण मृत्यु हो गई। अवैध शिकार की कोई संभावना नहीं थी। हमने इसकी पुष्टि की।

दरअसल, गश्त कर रहे वन रेंजरों की टीम ने सलमारा वन क्षेत्र के करीब डिफ्लू नदी के तट पर शव को देखा।

वन अधिकारी के मुताबिक गैंडे का सींग क्षतिग्रस्त नहीं था, जिससे पता चलता है कि यह शिकार की घटना नहीं है।

बता दें कि पिछले हफ्ते असम के मनन नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में आपसी लड़ाई के चलते एक और गैंडे की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने तब भी कहा था कि यह शिकार का मामला नहीं है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment