November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तीसरी रेल परियोजना पर जल्‍द काम शुरू करेगी कोलकाता रेलवे

कोलकाता, 10 अगस्त । कोलकाता रेलवे जनता को सुविधाएं देेने के लिए तीसरी रेल परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे कोलकाता में पीक आवर्स के दौरान ट्र्रेनों की संख्‍या बढे़गी। कोलकाता रेलवे देश की सबसे पुरानी ट्रेन सेवा है।

रेलवे सूत्रों ने कहा कि लंदन, मॉस्को और सिंगापुर जैसे वैश्विक शहरों की तरह कोलकाता में भी रेल परियोजना पर काम किया जाएगाा।

कोलकाता मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा कि तीसरी रेल परियोजना शुरू करने की पहल अगले दो वर्षों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही तीसरी रेल परियोजना पर काम तुरंत शुरू हो जाएगा।

तीसरी रेल परियोजना में रेलवे ट्रैक के लिए पारंपरिक स्टील का उपयोग करने के बजाय एल्यूमीनियम निर्मित ट्रैक लगाए जाएंगे। इससे पटरियां अधिक गर्मी प्रतिरोधी हो जाएंगी और बिजली की खपत भी कम होगी।

शहर के सिविल इंजीनियर प्रदीप्त मित्रा ने कहा कि एल्युमीनियम से बने ट्रैक, पारंपरिक स्टील से बने ट्रैक की तुलना में बहुत अधिक चलते हैं, क्योंकि इसमें जंग लगने का कोई सवाल ही नहीं है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment